एसडीएम ने डिजिटल फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ किया
अयोध्या, मई 12 -- रुदौली। किसानों के कल्याण और कृषि योग्य भूमिधारक किसानों का डिजिटलीकरण फार्मर रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ एसडीएम संतोष कुमार ने तहसील सभागार में किया। इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक किसान की पहचान को डिजिटल रूप से प्रमाणित करना और उन्हें एक विशिष्ट किसान आईडी पहचान पत्र प्रदान करना है। किसानों की समृद्धि के लिए फार्मर रजिस्ट्री अभियान सरकार करा रही है। उन्होंने बताया कि एक बार रजिस्ट्री होने के बाद किसानों को हर योजना के लिए बार-बार भूमि की खतौनी जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस दौरान तहसीलदार विजय गुप्त, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीमुद्दीन चौधरी, महामंत्री अमर सिंह यादव, उपाध्यक्ष राम मनोरथ वर्मा, रजिस्ट्रार जनार्दन प्रसाद, कुलदीप सिंह, अंकित श्रीवास्तव, वेद यादव, कमरुद्दीन अहमद, पुष्कर तिवारी व अन्य मौजूद रहे। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.