जहानाबाद, अप्रैल 10 -- अरवल, निज संवाददाता। अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार के द्वारा गुप्त सूचना पर विशेष अभियान के तहत पिपरा बंगला एक गोदाम में छापेमारी की गई। उस गोदाम से 18 खाली गैस के टंकी बरामद किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि पिपरा बंगला के पास एक गोदाम से 18 खाली गैस टंकी बरामद किया गया है जिसे जब्त कर लिया गया है। यह गैस टंकी भारत कंपनी एवं इंडियन कंपनी का है। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि इस मामले में पूरी जांच की जा रही है एवं इस पर क्या कार्रवाई होगा इसके लिए उच्च पदाधिकारी से निर्देश लिया जा रहा है। विशेष छापेमारी के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी गोविंद मिश्रा के अलावा कई पदाधिकारी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...