उरई, अप्रैल 22 -- उरई। संवाददाता जिले में बगैर मान्यता चल रहे तीन स्कूलों पर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर यहां ताला लगाते हुए इन्हें सीज किया है। लगातार अमान्य स्कूलों पर हो रही कार्रवाई से जिले में चोरी छुपे चला रहे बिना मान्यता के स्कूल संचालक में हड़कंप मचा हुआ है।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जिले में बगैर मान्यता संचालित स्कूलों को बंद कराया जा रहा है। जिला प्रशासन ने अभी तक ग्रामीण इलाकों में चल रहे बगैर मान्यता 21 स्कूल चिन्हित किए हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर इन स्कूलों में छापामारी करने के साथ तत्काल प्रभाव से बंद कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जांच से मचा हड़कंप बुधवार को उप जिलाधिकारी, सीओ सिटी के साथ खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी ने सिर...