एटा, अप्रैल 6 -- किसान जल्द से जल्द फार्मर आईडी बनवाए। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द मिल सके। सोमवार को चौपाल लगाकर एसडीएम ने किसानों को जागरुक किया। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने किसान फार्मर आईडी को लेकर गांव अंगरेया, जैथरा में चौपाल लगाई और किसानों को जानकारी दी। किसानों को बताया कि जो भी किसान फार्मर आईडी से वंचित हैं कैंप में नहीं आ रहे हैं, ऐसे किसानों को प्रेरित किया जाए। कस्बा में 80 जनसेवा केन्द्र पर किसान फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन का कार्य चल रहा हैं। यूनिक आईडी खेती से जुड़ी सभी सरकारी योजनाओं में अनिवार्य होगी।इससे किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी बनवाने या उसके नवीनीकरण के लिए बार-बार तहसील से खतौनी निकलवाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। फार्मर रजिस्ट्री से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं में ई-केवाईसी या डेटा मिसमैच के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.