हरदोई, अप्रैल 9 -- हरदोई। सदर तहसील के गेट पर एक बीमार युवती की मौत हो गई। आर्थिक तंगी के चलते परिजनों को शव घर तक ले जाने में परेशानी हुई। सूचना पर उप जिलाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। ईओ नगर पालिका को बुलवाकर एक वाहन का इन्तजाम कराया। इसके बाद युवती के शव को उसके घर तक पहुंचाया। इस दौरान वहां पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने भी पीड़ित परिवार की मदद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.