मुंगेर, मई 27 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता।बुधवार को हवेली खड़गपुर के एसडीएम राजीव रौशन ने किसानों की हितकारी योजना फार्मर आईडी बनाने के लिए पूरी टीम के साथ क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने रमनकाबाद पश्चिमी, रमनकाबाद पूर्वी पंचायत के कई किसानों के घर जाकर उनके कागजात लिए और मौके पर ही फार्मर आईडी बनवाई। एसडीएम ने जिन किसानों ने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, उनसे जल्द से जल्द आवेदन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि फार्मर आईडी बनने से किसानों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे मिल सकेगा। इसमें पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि अनुदान और खाद-बीज पर सब्सिडी जैसी योजनाएं शामिल हैं। यह भी पढ़ें- एसडीएम ने घर-घर जाकर बनवाई किसानों की फार्मर आईडी, योजना का लाभ लेने की अपील इस दौरान अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विपुल कुमार बिपलब प्रखंड कृषि प...