कौशाम्बी, मई 4 -- डीएम के निर्देशानुसार एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह ने 'टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान' अभियान अंतर्गत सोमवार को जाठी में शिविर लगाया। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया। शिविर में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने शिकायतकर्ता गिरजा प्रसाद को मौके पर जाकर पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाया। शिकायतकर्ता संगम दुबे द्वारा आवास आवंटन के संबंध में प्रार्थना पत्र दिए जाने पर एसडीएम ने संबंधित को निर्देशित किया गया कि प्रस्ताव कर आवंटन की कार्रवाई की जाए। शिविर में गांव के दो अंत्योदय कार्ड धारकों की शिकायत की गई कि दोनों व्यक्ति गांव में नहीं रहते हैं, पात्र व्यक्ति को अंत्योदय कार्ड निर्गत किया जाए। यह भी पढ़ें- मलाक पींजरी में भूमि विवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.