जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी अर्नव मिश्रा ने शुक्रवार को पोटका प्रखंड की पोटका पंचायत के पोड़ाभुमरी स्थित पत्थर खदान की जांच की। यह खदान उज्ज्वल सिंह की है। वे कुछ ग्रामीणों की शिकायत पर जांच करने पहुंचे थे। उनका आरोप है कि पट्टाधारक के विस्फोट करने से ग्रामीणों को नुकसान हो रहा है। हालांकि एसडीएम को जांच में ऐसा कोई निशान या सबूत नहीं मिला। अनुमंडल पदाधिकारी के साथ खनन विभाग के पदाधिकारी भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...