उरई, अप्रैल 14 -- कालपी। संवाददाता एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने कालपी तथा कदौरा में स्थापित राजकीय सरकारी गेहूं ग्रह केद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से संवाद स्थापित करके केंद्र प्रभारियों को जरूरी निर्देश दिये।एसडीएम मनोज कुमार सिंह कृषि उत्पादन मंडी समिति कालपी के विपणन शाखा के सरकारी गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी रुचिका ओमर ने अवगत कराया कि बारदाना तीन गांठ (1500 बोरी) उपलब्ध है। आज 85 कुंतल गेहूं की खरीद केंद्र में हुई है। अब तक केंद्र में 2858 कुंतल गेहूं क्रय हो चुका है। इसी क्रम में खूब जिलाधिकारी के द्वारा गल्ला मंडी कालपी में स्थापित सरकारी गेहूं के केंद्र का निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- 154 कोटेदारों से 5832 खाली बोरियां जमा कराई गई उप जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि मशीन सही तरीके से संचालित है। ...