एसडीएम ने गांव में कैंप लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
संभल, मई 28 -- गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव अफजलपुर में बुधवार को डिजिटल किसान रजिस्ट्री मुहिम को गति देने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम विकासचन्द्र ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री की बारीकियों से अवगत कराया और उन्हें खुद पंजीकरण करने के तरीके सिखाए। एसडीएम विकास चन्द्र ने ग्रामीणों से कहा कि भविष्य में सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री यूनिक किसान आईडी कराना अनिवार्य है। उन्होंने किसानों के बीच बैठकर स्वयं अपने सामने कुछ किसानों का पंजीकरण करवाया। एसडीएम और उनकी टीम ने किसानों को समझाया कि वे अपने मोबाइल के माध्यम से या नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर आसानी से अपनी फार्मर रजिस्ट्री कैसे कर सकते हैं। इसके साथ ही अधिकारियों ने किसानों के मन में उठ रहे विभिन्न सवालों और तकनीकी शंकाओं का समाधान भी किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.