एसडीएम ने गांवों में लगाई चौपाल, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
औरैया, जून 17 -- जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर बुधवार को सदर उपजिलाधिकारी अजय आनंद वर्मा ने तहसील क्षेत्र के ग्राम तुर्कीपुर फफूंद एवं ग्राम पन्हर में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व एवं भूमि अभिलेखों से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई कराई गई। चौपाल में पहुंचे ग्रामीणों ने वरासत, भूमि अभिलेखों में नाम दुरुस्तीकरण तथा अन्य राजस्व संबंधी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। उपजिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कई मामलों का मौके पर निस्तारण कराया तथा शेष मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से गांवों में चौपाल लगाकर लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.