बांदा, जून 23 -- नरैनी। बागै नदी में कथित अवैध बालू खनन को लेकर एसडीएम ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर मौके पर भेजा है। पिपरा गांव निवासी प्रधान दिनेश कुमार आदि ने एसडीएम से शिकायत की थी। सिंघोंटी में जगजीत पटेल नामक व्यक्ति का खनन का पट्टा स्वीकृत हुआ है, लेकिन ठेकेदार खनन क्षेत्र से हटकर पिपरा, रनखेरा, और गोपरा क्षेत्र में बागै नदी से बड़े पैमाने पर अवैध रूप से खनन करा रहा है। इससे पर्यावरण और नदी को नुकसान हो रहा है। एसडीएम अंजली यादव ने बताया कि नायब तहसीलदार, खनन अधिकारी एवं चकबंदी अधिकारी को जांच सौंपी है। यह भी पढ़ें- सोन नदी से बालू खनन को लेकर दिशा निर्देश जारी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...