मुजफ्फर नगर, मई 23 -- मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में प्रतिवर्ष जिला पंचायत की ओर से आयोजित किए जाने वाले ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान मिले का शुभारंभ शनिवार को किया जाएगा। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी जानसठ ने तीर्थ नगरी में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उच्चाधिकारी जानसठ रश्मि लांबा ने शुकतीर्थ में गंगा घाट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। तथा सुरक्षा,स्वच्छता, सुंदरता को लेकर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम रश्मि लांबा ने बताया कि गंगा स्नान मेले में सभी व्यवस्थाओं को दृढ़ बनाने का कार्य अंतिम चरण में हैं।श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा प्रशासन की ओर से मिले यह सुनिश्चित किया गया है। यह भी पढ़ें- एसडीएम ने गंगा स्नान से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लिया गंगा घाट व अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं की पूर्ण सुरक्षा के दृष्टिगत सीस...