आजमगढ़, अप्रैल 24 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खानपुर और दरिखा शेख अहमदपुर गांव में शुक्रवार को एसडीएम ने जेसीबी से अतिक्रमण खाली कराया। दोनों स्थानों पर ग्राम ग्राम समाज की भूमि पर निर्माण कर कब्जा कर लिया गया था। फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम निजामबाद ने कार्रवाई की।सरायमीर क्षेत्र के खानपुर गांव में राजेश यादव, हरिश्चंद्र यादव, मोती यादव ने ग्राम समाज की भूमि पर जबरन पक्का मकान और टीनशेड बनवाकर कब्जा किया था। लेखपाल के बार-बार सूचना देने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। वहीं, दरिखा शेख अहमदपुर गांव निवासी मोहम्मद राशिद ने भी ग्राम समाज की भूमि पर बाउंड्रीवाल खड़ी कर कब्जा किया था। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्रप्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरनपाल सिंह, सरायमीर थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे सहित तहसील के दर्जनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.