बरेली, जून 16 -- फतेहगंज पूर्वी। एसडीएम ने सहकारी खाद बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। मानक के अनुसार कृषकों को खाद देने के निर्देश दिए। सोमवार शाम एसडीएम फरीदपुर रामजन्म सिंह यादव फतेहगंज पूर्वी की हाईवे पर स्थित साधन सहकारी समिति पर पहुंचे। सचिव से खाद एवं डीएपी एवं अन्य उर्वरकों की स्टाक की स्थिति की पूछताछ की। उन्होंने गोदाम में खाद एवं बिक्री की जांच की। मौके पर मौजूद किसानों से जानकारी ली। कर्मचारियों ने बताया कि किसानों को मानक के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। एसडीएम ने किसानों से भी संतुलित मात्रा में उर्वरकों का इस्तेमाल करने एवं नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी ऑर्गेनिक उर्वरक खेतों में लगाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...