एटा, दिसम्बर 15 -- जिले भर में किसानों को समय पर और निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जांच की गई। तीनों तहसील के एसडीएम के अलावा अन्य अधिकारीगण भी जांच करने के लिए निकल पड़े। दुकानदारों के अलावा खाद खरीद रहे किसानों से भी जानकारी ली गई। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने कोऑपरेटिव सोसाइटी कैल्ठा एवं क्षेत्र की विभिन्न निजी खाद की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था, मूल्य सूची तथा स्टॉक रजिस्टर की गहनता से जांच की गई। चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर ओवर रेटिंग या कालाबाजारी की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोऑपरेटिव सोसाइटी कैल्ठा में निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से ओवर रेटिंग की संभावना को देखते हुए रिकॉर्ड, बिल बुक और स्टॉक की जांच की गई। जांच में सभी अभिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.