कौशाम्बी, जून 29 -- एसडीएम मंझन्पुर ने महंगूपुर गांव में शिविर लगाकर भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का निस्तारण कराया। कैम्प में शिकायतकर्ता बृजभान सिंह की शिकायत पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम के चकमार्ग की पैमाइश कर चिन्हित किया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता पिन्टू की शिकायत पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने खलिहान की पैमाइश कर चिन्हित किया। उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...