बलिया, मई 1 -- बेल्थरारोड। स्थानीय तहसील के एसडीएम शरद चौधरी ने क्षेत्र के वीरभानपुर में फीता काटकर अंबेडकर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। सबसे पहले उन्होंने खुद मैदान में उतरकर बल्लेबाजी करते हुए चौके लगाए। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला एकसार और बालूपुर के बीच खेला गया। एकसार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 35 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे बालूपुर की टीम केवल 20 रन ही बना सकी। सभासद निलेश कुमार दीपू ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। मुख्य अतिथि संतोष कुमार थे। इस मौके पर डॉ अरुण कुमार, सत्यप्रकाश भारती, दिलशाद, नीतीश आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.