पीलीभीत, अप्रैल 11 -- बीसलपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति में चल रहे गेहूं क्रय केंद्रों का गेहूं खरीद प्रभारी एवं न्यायिक एसडीएम ने निरीक्षण किया। सभी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू कराई। हालांकि वारदाना की कमी के कारण किसानों का गेहूं धीमीगति से खरीदा जा रहा है। बीसलपुर मंडी समिति में चल रहे गेहूं क्रय केंद्रों पर वारदाना नहीं है। किसान कोटेदारों से वारदाना खरीदकर लाते हैं। तभी उनका गेहूं खरीदा जा रही है। धीमीगति से गेहूं की खरीद किए जाने को लेकर खरीद प्रभारी एवं न्यायिक एसडीएम लाल सिंह यादव ने गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। अपनी मौजूदगी में सभी केंद्रों पर गेहूं की तौल शुरू कराई। केंद्र प्रभारियों का किसानों का गेहूं खरीदे जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एमओ जय सिंह, एसएमआई अजीत कुमार वर्मा, मंडी सचिव नाजिम अली आदि मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.