बगहा, फरवरी 28 -- नरकटियागंज। एसडीएम अभिजित कुमार गोविंदा ने शुक्रवार को नगर के मेन रोड स्थित बिहार गन ट्रेडर्स शस्त्र दुकान की जांच की। जांच के दौरान दुकान के लाइसेंस, हथियारों की खरीद-बिक्री रजिस्टर, स्टॉक पंजी एवं सुरक्षा व्यवस्था को देखा। एसडीएम श्री गोविंदा ने दुकान संचालक से शस्त्रों के भंडारण, बिक्री की प्रक्रिया तथा ग्राहकों के लाइसेंस सत्यापन का अपडेट लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि बिना वैध लाइसेंस और आवश्यक कागजात के किसी भी परिस्थिति में हथियार की बिक्री नहीं करें एवं प्रत्येक लेन-देन की प्रविष्टि शस्त्र रजिस्टर में अद्यतन रखें। उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि शस्त्र अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ...