पीलीभीत, जुलाई 30 -- पूरनपुर। एसडीएम और तहसीलदार ने टीम के साथ संभावित बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण कर बचाव तैयारियों की समीक्षा की। भोजन वितरण स्थलों का निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बुधवार को ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांव श्रीनगर में एसडीएम मयंक गोस्वामी तहसीलदार आशीष गुप्ता पहुंचे। उन्होंने गांव में स्थित राजस्व चौकी का निरीक्षण किया और बाढ़ बचाव के कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। एसडीएम और तहसीलदार ने बाढ़ से सम्भावित प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और दिशा निर्देश दिए। इस दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए तैयार किए जाने वाले भोजन वितरण स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने ग्राम प्रधान और प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक की। इसमें बाढ़ की संभावित स्थिति, राहत, बचाव कार्य औ...