गढ़वा, दिसम्बर 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलर्स संघ के सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान डीलर्स द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं को संजय कुमार ने गंभीरता से सुना और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपात्र राशन कार्डधारकों से संबंधित मामलों पर विशेष चर्चा की गई। एसडीएम ने सभी पीडीएस डीलर्स से अपील की कि अगर उनके संज्ञान में कोई भी अपात्र व्यक्ति राशन कार्ड का लाभ ले रहा हो तो इसकी सूचना आपूर्ति विभाग अथवा अनुमंडल कार्यालय को अविलंब दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.