एसडीएम ने किसानों से 'फार्मर रजिस्ट्रीʼ कराने की किया अपील
मऊ, सितम्बर 27 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। उपजिलाधिकारी मधुबन दीपक सिंह ने तहसील क्षेत्र के समस्त किसानों से अनुरोध किया कि वे शासन की प्राथमिकता वाली योजना के अंतर्गत अपनी फार्मर रजिस्ट्री समय से अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं। बताया कि फार्मर रजिस्ट्री सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना है। यह किसानों के लिए एक डिजिटल पहचान पत्र की तरह काम करेगी। इसमें किसान की जमीन, फसल और अन्य सभी जानकारियां दर्ज होंगी। एसडीएम ने बताया कि किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराने अथवा इससे संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अपने क्षेत्र के संबंधित हल्का लेखपाल, ग्राम पंचायत सहायक, सहायक विकास अधिकारी (पं०), सहायक विकास अधिकारी (कृषि) और खंड विकास अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों से तत्काल संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.