एसडीएम ने किया सीएचसी का निरीक्षण, दिए निर्देश
गंगापार, जुलाई 20 -- फूलपुर के नवागत एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए चिकित्सा सुविधाओं, दवा वितरण, साफ-सफाई, पेयजल, वार्डों की व्यवस्था,चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली। फूलपुर के नवागत एसडीएम हीरालाल सैनी ने सोमवार को सीएचसी फूलपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता तथा अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: नवागत एसडीएम ने सीएचसी दुद्धी का किया निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.