बरेली, अप्रैल 30 -- आंवला।एसडीएम विदुषी सिंह ने सरकारी गेहूं खरीद केन्द्रों का निरीक्षण कर खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कृषि मंडी परिसर में बनाये गए सरकारी गेहूं खरीद केन्द्र तथा सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। बताया कि केन्द्रों पर किसान गेहूं लेकर नहीं आ रहे हैं, क्योंकि खुले बाजार में भी गेहूं का रेट बढ़ गया है। केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह किसानों को प्रेरित करने का काम करें। यह भी पढ़ें- डीएम औचक पहुंचे एफसीआई गोदाम,देखा भंडारण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...