एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा
अमरोहा, अगस्त 3 -- मंडी धनौरा। गंगा के बढ़ते जलस्तर व खादर क्षेत्र में जलभराव की स्थिति को देखते हुए सोमवार को एसडीएम शैलेष कुमार दुबे व तहसीलदार मूसाराम थारू ने सीपिया फार्म, मुकारमपुर एवं रसूलपुर भांवर का निरीक्षण किया। जलभराव से प्रभावित फसलों का जायजा लेत हुए संबंधित लेखपालों को नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। गंगा किनारे चेतावनी बोर्ड व बैनर लगाने का आदेश भी दिया। किसानों से बातचीत कर हरसंभव प्रशासनिक सहायता का भरोसा दिलाया। लोगों से नदी किनारे सतर्कता बरतने व प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.