हाथरस, मई 24 -- सादाबाद। ग्राम पंचायत मई में एक भूमि विवाद के निपटारे के लिए एसडीएम सादाबाद मनीष चौधरी राजस्व टीम के साथ पहंुचे। वहां उन्होने दोनों पक्षों को सुना। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से की गई शिकायतों का अवलोकन किया। भूमि की पैमाइश कराए जाने का निर्णय लिया गया।ग्राम पंचायत मई के ग्राम प्रधान रनवीर सिंह शनिवार को एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि गांव में गाटा संख्या 461 रकवा 0.0280 हेक्टेयर आबादी ग्राम समाज दर्ज है। इसी के सहारे गाटा संख्या 459 है। इसकी आड़ में गांव के कुछ लोग अनाधिकृत कब्जा करके ग्राम समाज की भूमि को हड़पना चाहते हैं और गांव की शांति व्यवस्था को भंग करना चाहते हैं। इसी मामले में शुक्रवार को दूसरे पक्ष से स्वर्णकार समाज के लोगों ने भी उनकी पैतृक जमीन को हड़पने की कोशिश करने के आरोप लगाए थे और.

हिंदी हिन्दु...