रुद्रपुर, दिसम्बर 10 -- खटीमा। एसडीएम तुषार सैनी ने नगर पालिका रैन बसेरे का निरीक्षण किया। आगामी शीतकाल के लिए रैन बसेरे को अपने सम्मुख तैयार कराया। उन्होंने नगर पालिका ईओ प्रियंका आर्य को निर्देशित किया कि रैन बसेरे की साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। रैन बसेरे में बिस्तर को साफ सुथरा रखा जाए ,पर्याप्त बिस्तर तथा कंबल उपलब्ध कराई जाए। शौचालयों की साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाए। ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरे की खिड़कियों की मरम्मत करने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम सैनी ने शहर के मुख्य स्थान चौराहा तथा रोडवेज बस स्टैंड पर रैन बसेरे संबंधी बोर्ड फोन नंबर सहित लगाए जाने के लिए निर्देशित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.