सहारनपुर, मार्च 9 -- नागल। सोमवार को एसडीएम देवबंद युवराज सिंह ने थाने का वार्षिक निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शस्त्रागृह, कंप्यूटर रूम, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, बैरिक, उपनिरीक्षक कक्ष व समस्त अभिलेखों की गहनता से जांच करते हुए थाने की सफाई व्यवस्था को भी परखा। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाए जाने से वह संतुष्ट नजर आए अंत में उन्होंने चौकीदारों से भी वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...