लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अर्जित गुप्ता ने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। इस उपलब्धि पर प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन ने छात्र को बधाई दी। एसडीएम प्रतिक्षा त्रिपाठी, प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष ईश्वरदीन वर्मा व प्रधानाचार्य राजकुमार कनौजिया अर्जित गुप्ता के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्र का मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसडीएम प्रतिक्षा त्रिपाठी ने कहा कि अर्जित गुप्ता की सफलता कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसे मेधावी छात्र पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा होते हैं। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करना चाहिए तभी सफलता मिलती है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.