अयोध्या, जनवरी 7 -- अयोध्या, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम अभिषेक सिंह ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक एसडीएम के निरीक्षण करने के लिए आने से अस्पताल में हडकम्प मच गया। एसडीएम के साथ निरीक्षण के दौरान पीडी गिरीश पाठक भी मौजूद रहे। एसडीएम का निरीक्षण के दौरान मुख्य फोकस अस्पताल में चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति को लेकर रहा। उन्होंने अस्पताल की इमरजेंसी, ओपीडी का निरीक्षण किया। चिकित्सको की अस्पताल में मौजूदगी तथा ड्यूटी के बारें में जानकारी हासिल की। पूरे निरीक्षण की जांच रिपोर्ट को वह जिलाधिकारी के सामने प्रस्तुत करेंगे। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेश सिंह ने बताया कि एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों की उपस्थिति के बारें में जानकारी हासिल किया। --
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.