दुमका, सितम्बर 28 -- दलाही, प्रतिनिधि। एसडीएम कौशल कुमार ने शनिवार को मसलिया प्रखंड क्षेत्र के नयाडीह पंचायत के खैरबनी पहुंच जनवितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार खैरवोनी बाजार स्थित रामेश्वर भगत का जनवितरण प्रणाली दुकान पहुंचकर दुकानदार और राशनकार्ड धारकों से राशन वितरण से संबंधित जानकारियां प्राप्त किया। तत्पश्चात खैरबनी दुर्गा मंदिर और तालाब का निरक्षण किया। इस दौरान दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों से आयोजन और विधी व्यवस्था की जानकारी लिया। एसडीओ ने मौके पर मौजूद लोगों से शांति और सौंदर्य पूर्ण रूप से दुर्गा पूजा मनाने की अपील किया। मौके पर बीडीओ अजफर हसनैन, सीओ रंजन कुमार यादव, बीपीओ संजीव प्रसाद, पंचायत सचिव दीपेंद्र नाथ मंडल आदि मौजूद थे। फोटो संख्या-03-जनवितरण प्रणाली दुकान की जांच करते एसडीओ कौशल कुमार
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.