समस्तीपुर, अप्रैल 8 -- मनोरंजन मिश्र विभूतिपुर। रोसड़ा एसडीएम ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित आपूर्ति गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्टॉक पंजी सहित कई पंजियों को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। गोदाम से बाहर निकलने के क्रम में प्रखंड आत्मा सदस्य कृष्णदेव प्रसाद सिंह और कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति सदस्य मनोज कुमार ने प्रखंड कृषि कार्यालय की दुर्दशा और अन्य समस्याओं से अवगत कराया। पर वे सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने मरीजों के बैठने की व्यवस्था दुरुस्त करने, दवा काउंटर के समीप सूची लगाने, प्रभावी बीमारियों और उनके मरीजों के लिए बेड समेत अन्य बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया। चर्चा है कि निरीक्षण के दौरान गायब एक चिकित्सक पर एसडीम ने आवश्यक कार्रव...