एसडीएम ने किया कान्हा गोशाला का निरीक्षण
अमरोहा, अप्रैल 28 -- एसडीएम शैलेष दुबे ने मंगलवार को शहबाजपुर गुर्जर मार्ग पर संचालित स्थानीय कान्हा गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। गर्मी के मौसम के मद्देनजर गोशाला में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। कहा कि गोशाला में पंखे व कूलर सुचारू रूप से चलते रहें ताकि पशुओं को गर्मी से राहत मिल सके। हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता भी बनाए रखें। सूखा चारा भी भरपूर मात्रा में रखा जाए। पीने के पानी की व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। संबंधित कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं नियमित रूप से जांचने का निर्देश दिया। इस दौरान नगर पालिका ईओ अवधेश, वर्मा, उमेश सैनी, सोनू कुमार, डॉ.भागेश चौधरी, आरती शर्मा, रामेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गोवंश का हरा चारा खरीदेगा पशुपालन विभाग यह भी पढ़ें- निगोहां की गोशाला में अव्यवस्था, एसडीएम ने दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.