रुडकी, जुलाई 1 -- लक्सर। मोहम्मदपुर खादर गांव में कुछ लोगों ने घर के सामने मिट्टी डालकर गांव की नाली का पानी रोक दिया गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की। खानपुर के मोहम्मदपुर खादर गांव के मैनपाल सहित कुछ लोगों ने बुधवार को एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को पत्र देकर बताया कि गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा सड़क का भराव करके गांव के पानी की निकासी बंद कर दी गई है। जिसकी वजह से उनके घरों में पानी भर गया है और उन्हें आवाजाही में परेशानी हो रही है। उन्होंने पानी की निकासी कराने व सड़क पर डाली गई मिट्टी को हटाने की मांग की। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों ने निजी खर्च से आरसीसी सड़क बनवाने की मांगी अनुमति एसडीएम ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं। खानपुर चौकी प्रभारी सूरत शर्मा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी ली ...