एसडीएम ने कराई दो दिन से जारी भूख हड़ताल समाप्त
बरेली, जून 12 -- आंवला।आसपुर गांव में ग्राम समाज की भूमि और तालाब पर अवैध कब्जे के विरोध में पिछले दो दिनों से चल रही भूख हड़ताल को एसडीएम विदुषी सिंह ने कार्रवाई के आश्वासन के साथ समाप्त करा दिया। भूख हड़ताल पर बैठे जूना अखाड़ा के साधु गणेश गिरी ने बताया कि तालाब के चारों तरफ घेराबंदी न होने के कारण आए दिन गोवंश उसमें डूब जाते हैं, जिससे उनकी मृत्यु हो जाती है। इसके अलावा ग्राम समाज की कीमती भूमि पर भी अवैध कब्जा किया गया है। इसलिए वह दो दिन से हड़ताल कर रहे हैं। जानकारी मिलने पर एसडीएम, और लेखपाल शिवा कुशवाहा मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- एसडीएम ने कराई दो दिन से जारी भूख हड़ताल समाप्त 15 दिन में कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.