गिरडीह, जुलाई 1 -- तिसरी, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ के एसडीएम समीर रेनियल खलको ने मंगलवार को तिसरी प्रखंड में संचालित कई पत्थर खदानों का निरीक्षण किया। साथ में तिसरी के बीडीओ मनीषकुमार व सीओ अखिलेश प्रसाद मौजूद थे। इस दौरान एसडीएम ने तिसरी के बेलवाना स्थित दो पत्थर खदानों का निरीक्षण किया। जिसमें एक खदान बंद पाया गया जबकि दूसरे खदान में उत्खनन कार्य किया जा रहा था। इसके बाद अधिकारियों की टीम कन्हाय स्थित पत्थर खदान का निरीक्षण किया। हालांकि पत्थर खदानों में क्या-क्या त्रुटियां पाई गई, मानक के अनुसार लीजधारकों द्वारा उत्खनन कार्य किया जा रहा था या नहीं इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। यह भी पढ़ें- शिकंजाः अवैध खनन पर प्रशासन का चाबुकः तीन वाहन पकड़े बताया जाता है कि बेलवाना में संचालित खदान में पत्थर उत्खनन के दौरान सरकारी नियमों का पालन नहीं...