एसडीएम ने ऊसर की जमीन से हटावाया कब्जा
मैनपुरी, मई 14 -- एसडीएम अंजनी सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम ने ग्राम समाज की जमीन को कब्जामुक्त कराया है। कस्बा के मोहल्ला शाक्यान निवासी संजय कुमार पुत्र हाकिम सिंह ने डीएम कोर्ट में नक्शा दुरुस्ती के लिए वाद दायर किया था। डीएम कोर्ट द्वारा संजय कुमार के पक्ष में नक्शा दुरुस्ती का आदेश पारित हुआ था लेकिन विपक्षी अरविंद पुत्र बच्चन, पुनीत पुत्र रमेश द्वारा कब्जा नहीं होने दिया था। गुरुवार को मिशन समाधान के तहत एसडीएम अंजली सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान लेखपाल अनिल यादव द्वारा पैमायश कराई गई और मुड्डी गाड़ कर पीड़ित संजय कुमार को कब्जा दिलाया गया। वहीं ग्राम फाजिलपुर में ऊसर की जमीन से अवैध कब्जा हटवाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.