एसडीएम ने अस्पतालों और नर्सिंग होम का किया निरीक्षण
गौरीगंज, जून 27 -- अमेठी। संवाददाता लखनऊ में हुई अग्निकांड की घटना के मद्देनजर शनिवार को प्रशासन अलर्ट मोड में दिखा। उपजिलाधिकारी पंकज कुमार मिश्र की अगुआई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थानीय कस्बे के नर्सिंग होम और अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एसडीएम ने सीओ मनोज मिश्र तथा सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सौरभ सिंह के साथ टीम बनाकर कस्बे में स्थित आई अस्पताल तथा धर्मार्थ चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, अग्निशमन से संबंधित सुविधाओं, साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने सख्त लहजे में कहा कि अस्पताल का मुख्य दरवाजा किसी भी स्थिति में लॉक नहीं होना चाहिए, ताकि इमरजेंसी में मरीजों और तीमारदारों को परेशानी न हो। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.