मिर्जापुर, अप्रैल 9 -- जिगना। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने दल बल के साथ गुरुवार की शाम साढ़े सात बजे कछुआ सैंक्चुअरी गोगांव में छापेमारी की। भनक लगते ही बालू खनन व परिवहन में संलिप्त संदिग्ध भाग निकले। एसडीएम सदर ने बालू खनन नाविकों से पूछताछ की। नोडल विभाग (वन विभाग) प्रयागराज के मेजा प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी अजय सिंह को छापेमारी कर एफआईआर दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया। कछुआ सैंक्चुअरी में वन्य एवं जलीय जीवों के लिए संकट को देखते हुए गंगा वारियर एवं गंगा प्रहरियों के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने एडीएम वित्त राजस्व खान अधिकारी तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी की संयुक्त टीम का गठन किया है। एसडीएम सदर ने बताया कि खनन व परिवहन माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाना प्रभारी संजय सिंह दल बल के साथ डटे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...