महाराजगंज, अप्रैल 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा एसडीएम नवीन प्रसाद ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों वाहनों को कस्बे के छपवा बाइपास तिराहे से कब्जे में लिया गया।तहसील क्षेत्र में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है, इसके बावजूद कुछ कारोबारी चोरी-छिपे काम को अंजाम दे रहे हैं। एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि वह सुबह क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान छपवा बाइपास तिराहे के पास मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आती दिखीं। उन्हें रोककर जब चालक से पूछताछ की गई और दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, पांच वाहन सीज, 28 के ...