गंगापार, जून 9 -- घूरपुर/बसहरा, हिन्दुस्तान संवाद। अवैध खनिज सामग्री लादकर निकलने की सूचना पर सोमवार की देर रात्रि एसडीएम बारा ने लालापुर क्षेत्र से छापेमारी करके पहाड़ क्षेत्र से निकल रहे दस बड़े वाहनों को अवैध ओवर लोड खनिज सामग्री लादकर परिवहन करते पकड़ लिया। एसडीएम ने लालापुर पुलिस के सहयोग से पकड़े गए सभी वाहनों को लालापुर थाने में सुपुर्द करते हुए परिवहन, सेल्सटैक्स सहित खनन विभाग को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई का निर्देश दिया है। लालापुर क्षेत्र में चल रहे अवैध ओवर लोडिंग खनन परिवहन की लगातार शिकायत पर आए दिन एसडीएम बारा डॉ. गणेश कन्नौजिया छापेमारी करके कार्रवाई कर रहे है। इसी क्रम में सोमवार की रात्रि एसडीएम ने लालापुर पुलिस के सहयोग से दस बड़े ट्रकों को रोककर कर कार्रवाई की है। बताया गया कि कुछ ट्रक जीएसटी की चोरी कर के खनिज सामग्री परिवह...