एसडीएम ने अरिल नदी का किया निरीक्षण
मुरादाबाद, जुलाई 7 -- मानसूनी बारिश को लेकर एसडीएम प्रिंस वर्मा ने बिलारी क्षेत्र की अरिल नदी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मंगलवार की दोपहर एसडीएम बिलारी क्षेत्र से गुजरने वाली अरिल नदी के निरीक्षण के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान जल निकासी के साथ ही उन्होंने नदी का निरीक्षण करते हुए देखा कि किसी ने अवैध रूप से नदी के स्थान पर कब्जा आदि तो नहीं किया हुआ है, इसके अलावा नदी के आसपास झाड़ी आदि की साफ सफाई का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों के मुताबिक मौजूदा मानसून बारिश में आरिल नदी में पानी अधिक चलने की संभावना है, लिहाजा पूर्व में ही स्थिति का अवलोकन किया गया। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को साफ सफाई व्यवस्था को प्रभावित बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.