प्रयागराज, फरवरी 16 -- प्रयागराज। धोखा देकर गरीबों का राशन खाने वाले भी कम नहीं है। कतवारुपुर हनुमान गंज की निवासी कविता शुक्ला पर गांव के शिवाकांत तिवारी ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे नलिन मिश्र की मौत तीन साल पहले हो गई थी। जिसके बाद भी अब तक राशन कार्ड में उसका नाम है और लगातार राशन लिया जा रहा है। मामले पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एसडीएम जूही प्रसाद को जांच के आदेश दिए थे, अब तक रिपोर्ट नहीं आने पर एक बार फिर रिमाइंडर दिया गया है और उन्हें तीन दिन के भीतर जांच आख्या देने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायतकर्ता ने आरोपी के पास दो शस्त्र लाइसेंस होने का भी आरोप लगाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.