फिरोजाबाद, मई 25 -- सोमवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सीएम डेश बोर्ड की प्रगति एवं राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा हुई। जूम पर आयोजित बैठक में डीएम ने लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। अनुपस्थित और शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। सीएम डेश बोर्ड के दौरान पीओ डूडा गैरहाजिर रहे। वहीं पीओ डूडा के कार्य की स्थिति भी ठीक नहीं थी तथा इसके सुधार के लिए भी उनके स्तर पर प्रयास नहीं दिखाई देने पर जिलाधिकारी ने पीओ डूडा को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। पांच वर्ष से अधिक पुराने लंबित वादों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए कहा कि उप जिलाधिकारी तथा उप जिलाधिकारी (न्यायिक) 5 वर्ष से अधिक की समयावधि वाले लंबित वादों पर विशेष ध्यान दें। यह भी पढ़ें- डीएम ने राजस्व वसूली ...