सीतापुर, अप्रैल 15 -- महमूदाबाद, संवाददाता। एसडीएम डॉ. अंजलि सिंह ने बुधवार को महमूदाबाद तहसील पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। एसडीएम ने अधीनस्थों से वार्ता कर शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने मंगलवार को नौ एसडीएम के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया था। महमूदाबाद तहसील में डॉ. अंजलि सिंह को एसडीएम के पद पर तैनात किया गया। एसडीएम अंजलि सिंह ने बुधवार को पदभार संभाला। लेखपालों, अधिवक्ताओं ने एसडीएम से भेंटकर उनका स्वागत किया। एसडीएम ने बताया कि शासन की मंशानुरूप सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने, शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी जाएगी। यह भी पढ़ें- डीएम ने पांच मामलों में दिए कार्रवाई के निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.