एसडीएम जखनिया ने दो गांवों में अतिक्रमण हटवाया
गाजीपुर, मई 31 -- दुल्लहपुर। उपजिलाधिकारी जखनिया अतुल कुमार ने शनिवार को थाना क्षेत्र के कोठिया और निजामुद्दीनपुर गांव में धारा 24 के तहत पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटवाया। कोठिया गांव में रमाशंकर राम व राजेश राम के बीच विवाद में पैमाइश के बाद कब्जा स्पष्ट कराकर रमाशंकर राम को भूमि पर कब्जा दिलाया गया। वहीं निजामुद्दीनपुर में राजनारायण मौर्य और छोटेलाल के विवाद में रास्ते से नाद हटवाकर अतिक्रमण खाली कराया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और पुलिस बल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.