फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 4 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी ने कहा कि सुल्तानपुर पलनापुर की गोशाला को लेकर जो अव्यवस्थायें उठायी गयीं थीं इस पर प्रशासन को पूरे मामले में निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एसडीएम कायमगंज को वहां से हटाया जाये। यदि एसडीएम वहां रहेंगे तो जांच प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि जब एसडीएम की तैनाती अमृतपुर तहसील में थी तो उस दौरान उन्होंने खनन को लेकर विरोध किया था इसलिए इनको हटाया जाये। निष्पक्ष जांच से पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में जो कार्रवाई की गयी थी जब पुलिस की ओर से मुझे कोर्ट भेजा गया था तो कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर मुझे जमानत उसी दिन दे दी थी। इससे भी साफ हो गया है कि पुलिस किस तरह से काम करती है। उन्होंने ...