एसडीएम को शिकायती पत्र देकर समस्या का समाधान कराने की उठाई मांग
उरई, जून 2 -- जालौन। संवाददाता अनस गेस्ट हाउस के सामने पानी की पाइप लाइन लीकेज होने से सड़क पर पानी बह रहा है। मोहल्ले के व्यक्ति ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।नगर के मोहल्ला तोपखाना निवासी राजू ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि छत्रसाल रोड पर अनस गेस्ट हाउस के सामने पानी की पाइप लाइन लीकेज है। लीकेज पाइप लाइन से पानी की सड़क पर बह रहा है। जिससे घरों में इस्तेमाल होने वाले नलों में भी दूषित पानी पहुंच रहा है। आरोप लगाया कि यह लाइन करीब एक सप्ताह से लीकेज पड़ी है। इसके बाद भी अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लीकेज पाइप लाइन को दुरुस्त कराया जाए ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.