मुरादाबाद, जून 3 -- उत्तर प्रदेश व्यापार सभा समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष चिराग़ अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी बुधवार को एसडीएम प्रिंस वर्मा से मिले। इस दौरान क्षेत्र की समस्याऍ भी बताई। उन्होंने कार्यालय में भेट करके बुके देकर उनका स्वागत सम्मान किया। विधानसभा अध्यक्ष चिराग़ अग्रवाल ने उनसे नगर में लगने वाले जाम से छुटकारा देने का आग्रह किया। इस मौके पर राजीव शर्मा,शिव कुमार सिंघल, डॉ मासूम,फ़ैज़ान और नगर पालिका सभासद शाहरुख,रशीद पन्ना आदि सहित अनेकों मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- किशनगंज : जाम से निपटने को प्रशासन सक्रिय, एसडीपीओ-2 ने किया शहर का निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...